मूल्यवान

मूल्यवान


कुछ जोड़ा है,
कुछ तोड़ा है,
कुछ है हमने संभाला,
कुछ है जो छोड़ा है,
हम सब ने ये किया है,
ज़हर सब ने पिया है,
वक्त का कांटा है जो,
वो सब ने जिया है,
ये क्या किया है,
ये क्या किया है,
पर आओ,
अब संभल जाएँ,
अंतर मन में डूब जाएँ,

जो किया है,
जो जिया है,
उसपे एक निगाह फेरें,
लगाएं हिसाब - किताब, 
जोड़ें और घटाएं,
और अंत में जो पाएं
उसे देखें,
टटोलें,
जो बच गया है,
जो शेष आया है,
जो अतिरिक्त पाया  है,
क्या वो सही है,
क्या वो मूल्यवान है। 


Post a Comment

0 Comments